Page Contents
5 Sectionsक्रिसमस बच्चों का सबसे प्रिय पर्व माना गया है। माना जाता है, कि इस इस दिन धरती पर सांता क्लोज आते है और बच्चों को गिफ्ट देकर जाते हैं। क्रिसमस हमेशा 25 दिसंबर को मनाया जाता है, इसकी तैयारियां 24 दिसंबर से शुरू हो जाती है और लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री को गिफ्ट से सजाकर रखते हैं।
इसाई धर्म के लोग इस दिन अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मनाते हैं तो वहीं अन्य धर्म के लोग एक दुसरे को क्रिसमस बधाई संदेश भेजते हैं। माना जाता है की इस दिन इसाई धर्म के लोक प्रिय भगवान यीशु का जन्म हुआ था।इसलिए इस दिन को क्रिसमस डे यानि क्रिश्चन लोगों का दिन के रूप में मनाया जाता है।
यह पर्व पहले सिर्फ इसाई धर्म के लोग ही मनाया करते थे पर आज यह पर्व भारत एंव अन्य देशो में धूम-धाम से मनाया जाता है। भारत में इस दिन स्कूल में अवकाश भी दिया जाता है। एंव विद्यार्थी अपने गुरुजनों को क्रिसमस की बधाई देते हैं तो वहीँ गुरुजन बच्चो को गिफ्ट इत्यादि देते हैं।
यीशु का जन्म कैसे हुआ और उनके उपदेश
बाइबिल के अनुसार यीशु के जन्म से पहले ही यीशु की माँ मरियम को इस बात का पता चल गया था की वह ईश्वर को जन्म देने वाली है। लिखा हुआ है ‘ईश्वर के दूत ग्राबियल मरियम नामक लड़की के सपने में आये और उसे बोला की तुम ईश्वर को जन्म दोगी, मरियम उस वक्त शादीशुदा नहीं थी।
मरियम ने कहा की मेरी शादी नहीं हुई तो जन्म कैसा, दूत ने कहा सब संभव होगा”, इस सपने के कुछ महीनों बाद मरियम की शादी जोसफ के साथ हो गई और शादी के बाद मरियम गर्भवती हुई और जोसफ को सपने में दूत ने आकर कहा ‘मरियम के गर्भ में ईश्वर है, उसका ख्याल रखें”।
जोसफ और मरियम ने दोनों ने अपने सपने के बारें में जाना पर उन्होंने इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया। मरियम और जोसफ एक बार बैथलेम गये और यहाँ पर उन्हें शरण लेने के लिए कहीं जगह नहीं मिली। उस समय उन्हें अस्तबल में रहना पड़ा। यहाँ मरियम ने यीशु को जन्म दिया।
यहाँ मौजूद गडरियों ने उनका जन्म अपनी आँखों से देखा और उन्हें भी दूत ने आकर कहा की तुम भाग्यशाली हो, जो तुमने प्रभु को जन्म लेते देखा है (यीशु का जन्म 7 से 2 ई.पु. में हुआ था किसी को भी सही तारीख एंव वार का पता नहीं है।
Read also: Nora Fatehi Net Worth, Age, Instagram, Father, Song, Height, Boyfriend And Bio
25 दिसंबर को उनका जन्म हुआ इसका कोई प्रमाण नहीं है। यीशु जब बड़े हुए तो उन्होंने अनेक उपदेश दिए एंव हमेशा प्रभु (ईश्वर) के गुणगान किया करते थे। धीरे-धीरे उनका प्रचलन बढ़ा और वे अपनी शक्ति एंव ईश्वर भक्ति से लोगों के दुःख दूर किया करते थे। युवावस्था में आते-आते उन्होंने अपना अस्तित्व पूरी तरह से बना लिया था, पर कुछ लोगों ने उनपर यातनाएं शुरू की और उन्हें सूली पर चढ़ा दिया।
बाइबल के अनुसार ‘सूली पर लटके मसीहा ने प्रभु से कहा की इन लोगों को माफ़ कर देना ईश्वर यह बहुत भोले लोग है, आपको और मुझे समझ नहीं पा रहे हैं’। इसके बाद ईसाई धर्म के लोगों ने यीशु को भगवान का अवतार मानकर उनकी अराधना करने लगे। आज भारत में भी अनेक बड़ी चर्च मौजूद है जहाँ यीशु की आराधना की जाती है।
Merry Christmas Day (क्रिसमस डे पर निबंध)
क्रिसमस इसाई धर्म के लोगों का प्रमुख त्यौहार है। इस पर्व को इसाई लोग 25 दिसंबर को मनाते हैं। पहले इस पर्व को सिर्फ इसाई धर्म के लोग मनाते थे पर आज गैर इसाई लोग भी इस पर्व को बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन वे अपने बच्चों को गिफ्ट एंव अपने परिवार जानो को क्रिसमस बधाई संदेश भेजते हैं। क्रिसमस भगवान यीशु के जन्मोत्सव पर मनाया जाता है। भारत एंव अन्य देशो के स्कूल में इस दिन अवकाश दिया जाता है।
इस दिन को भारत में बड़े दिन भी कहा जाता है, क्योंकि हिन्दू संस्कृति में 25 दिसंबर से ही बड़े दिन शुरू होते है। बताया जाता है की अंग्रेजो ने भारत में इसाई धर्म स्थापित करने के लिए क्रिसमस डे को बड़ा दिन से संबोधित किया था। इस दिन मजदूरों को छुट्टी एंव साथ में खाना और गिफ्ट दिया जाता था।
क्रिसमस की तैयारियां
इसाई धर्म के लोग क्रिसमस की तैयारी 12 दिन पहले से शुरू कर देते है, वह क्रिसमस ट्री सजाते हैं एंव उस पर अनेक गिफ्ट सजाते हैं. यह ट्री बाद में वह अपने परिवार के बच्चो या गरीबो में बाँट देते हैं। माना जाता है की 25 दिसंबर की रात को यीशु एंव उनके दूत आते है और लोगों की मांगी गई Wishes पूरी करते हैं।
Merry Christmas Wishes (क्रिसमस बधाई संदेश)
क्रिसमस डे के दिन अपने परिवार एंव अपने दोस्तों को बधाई संदेश भेजें, हम यहाँ क्रिसमस की सबसे अच्छी और सबसे यूनिक बधाई संदेश वाली इमेज आपको दिखा रहे हैं। इन्हें आप अपने मित्रों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। यहाँ पर क्रिसमस की सबसे बहतरीन बधाई संदेश वाली तस्वीरें है, आप इन्हें डाउनलोड एंव शेयर कर सकते है।
अगर आपको हमारा क्रिसमस डे पर लिखा आर्टिकल एंव हमारे यह बधाई संदेश अच्छे लगे है, तो अपने मित्रों एंव अपने परिवारजनों के साथ शेयर जरुर करें। आप इन क्रिसमस बधाई संदेश को Whatsapp एंव फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं। क्रिसमस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहाँ कमेंट भी कर सकते हैं।
Read also: When Etsy & Tik Tok Meet, Rare Things Happen
आपकी आखों में सजे हो जो भी सपने और दिल में छुपी हो जो भी अभिलाषाएं, ये क्रिसमस का पर्व उन्हें सच कर जाये और आप के लिए है हमारी यही शुभकामनाये – Wish You a Merry Christmas

सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार, आनेवाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार, इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सारे गम, हम सब करें क्रिसमस का वेलकम – Wish You a Merry Christmas
रब ऐसी क्रिसमस बार बार लाये, क्रिसमस पार्टी में चार चाँद लाये, सांता क्लोज से हर दिन मिलवाये और हर दिन आप नए नए तोहफे पाए – Merry Christmas
ना कार्ड भेज रहा हूँ, ना कोई फूल भेज रहा हूँ, सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं भेज रहा हूँ – Wish You a Merry Christmas

मुस्कुराते हँसते क्रिसमस ट्री तुम सजाना, जीवन में नयी खुशियों को लाना, खुद-दर्द अपने भूल कर सबको गले लगाना और प्यार से क्रिसमस मनाना – Wish You a Merry Christmas
चाँद ने अपनी चांदनी बिखेरी है और तारो ने आसमा को सजाया है, लेकर तोहफा अमन और प्यार का, देखो सर्वग से सांता क्लोज आया है – Merry Christmas
Read also: Best Ways To Get Rid Of Toe Fungus

ठंडी ठंडी हवाओं में कोई मेरी क्रिसमस गाता है,
हर बार एक थैला भरकर वो गिफ्ट लेकर आता है,
माँ हमसे कहती है वो बच्चो को करता प्यार है,
हरे भरे क्रिसमस ट्री को वो सुन्दर सजा के देता,
दिसंबर 25 को आता वो और सांता सांता कहलाता जो – Wish You a Merry Christmas

सेंटाक्लोज आएंगे, नए खिलौने लाएंगे,
सेंटाक्लोज ने दी आवाज, एनी आओ, पेनी आओ, जॉनी आओ, जॉन आओ,
यीशु की ये याद का दिन है, बच्चो का ये प्यार का दिन है – Merry Christmas

क्रिसमस 2019 आये बन कर उजाला,
खुल जाए आप की किस्मत का टाला,
हमेशा तुम पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
बस इतनी सी दुआ करता है आपका ये चाहने वाला – Wish You a Merry Christmas

क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार जीवन में लाये खुशियाँ अपार सांता क्लोज आये आपके द्वार शुभकामना हमारी करें स्वीकार – Wish You a Merry Christmas
आया सांता आया लेके खुशिया हजार,
बच्चो के लिए हिफ्ट्स और ढेर सारा प्यार,
हो जाये खुशियों की आप सब पर बहार,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार – Merry Christmas

लो आ गया जिसका था इन्तजार सब मिलके बोले मेरे यार, हर जगह छायी खुशियों की बहार, मुबारक हो आपको क्रिसमस मेरे यार – Merry Christmas
जगमग क्रिसमस ट्री सजाओ, ख़ुशी से क्रिसमस केरोल्स गाओ, अपने घरो और दिलो मैं आशा की किरण जगाओ – Merry Christmas
खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते, सदा खुशियाँ हो तुम्हारे रास्ते, हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह, खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह – Wish You a Merry Christmas

क्रिसमस प्यार है, क्रिसमस ख़ुशी है, क्रिसमस उमंग है, क्रिसमस उत्साह है, इसलिए ये दिन नयी उमीदों और नए सपनो से जुड़ा है – Merry Christmas

Final Words:-
इस दिन लोग अपने घर में एंव चर्च में भगवान यीशु से प्रार्थना करते है, कुछ जगहों पर यीशु के जीवन की झांकिया भी प्रदर्शित की जाती है. इतना ही नहीं इस दिन का सबसे ज्यादा क्रेज बच्चो में होता है उन्हें बहुत ही प्यारे और अच्छे गिफ्ट मिलते हैं।
Comments
No comments yet — be the first to share your thoughts.